मौनी अमावस्या | माघ अमावस्या | सोमवती अमावस
(4 फरबरी 2019 सोमवार)
तिथि आरम्भ : 3 फरबरी को रात्रि 11:53 पर
तिथि समाप्त : 5 फरबरी को सुबह 2:34 पर
तिथि समाप्त : 5 फरबरी को सुबह 2:34 पर
महत्व एवं पूजन विशेष :
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। इस दिन मौन रखा जाता है इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। ऐसा मानते हैं कि मनु का जन्म भी इसी दिन हुआ था। सोमवार के दिन की अमावस को सोमवती अमावस भी कहते हैं।माघ मास में लोग प्रतिदिन गंगा अथवा संगम स्नान करते हैं और माघ मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व अमावस्या ही है। इस दिन स्नान और दान इत्यादि का बहुत महत्व है। इस दिन वेद वेदांग सहित बृह्मा जी तथा गायत्री माँ का पूजन किया जाता है। इसके बाद यथाशक्ति ब्राह्मणो को गौ सहित अन्य वस्तुओ को दान में दिया जाता है यह विशेषकर पितरों के लिए किया जाता है।
हमारी संस्था के अनुभवी ज्योतिषियों से परामर्श के लिए मोबाइल नंबर +91-8218433649 पर संपर्क करे।