भाई दूज | चित्रगुप्त पूजन
(9 नवंबर 2018)
तिथि आरम्भ : 8 नवम्बर की रात्रि 09:08 पर
तिथि समाप्त : 9 नवम्बर की रात्रि 09:21 पर
भाई दूज टीका मुहूर्त = 9 नवं. दोपहर 01:09 से 03:17 तक(2 घंटे 8 मिनट)
भाई दूज टीका मुहूर्त = 9 नवं. दोपहर 01:09 से 03:17 तक(2 घंटे 8 मिनट)
भाई दूज का त्यौहार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है इसमें बहने अपने भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं एवं बेरी-पूजन भी करती हैं। इस दिन गंगा-यमुना स्नान का महत्व है। इस दन बहिन के घर भोजन करने का भी महत्व है। एक कथानुआर आज के दिन यमुना जी के भाई यमराज ने उनका भोजन निमंत्रण एवं आतिथ्य स्वीकार किया था और यमुना से मिलने उनके घर गए थे। तब यमुना जी ने भाई यमराज से वरदान माँगा था कि जो बहन अपने भाई को टीका करके उसको भोजन कराये तो उसको आपका भय ना हो। ऐसी मान्यता है जो भाई अपने बहनो के आतिथ्य को स्वीकार करते हैं उनको भी यम का भय नहीं रहता।
आज के ही दिन चित्रगुप्त पूजन किया जाता है जिसमे कलम दवात का पूजन होता है , यह पूजन विशेष रूप से समृद्धि की कामना हेतु सभी वर्गों को करना चाहिए लेकिन गत वर्षों से यह पूजन केवल व्यवसायियों और कायस्थ समाज तक सीमित हो गया है।
पूजन विशेष में सुबह स्नानादि के पश्चात गणेश जी तथा अन्य देवी देवताओ की पूजा के बाद यम-यमुना, एवं चित्रगुप्त जी की पूजा की जाती है।
पूजन विशेष में सुबह स्नानादि के पश्चात गणेश जी तथा अन्य देवी देवताओ की पूजा के बाद यम-यमुना, एवं चित्रगुप्त जी की पूजा की जाती है।
हमारी संस्था के अनुभवी ज्योतिषियों से परामर्श के लिए मोबाइल नंबर +91-8218433649 पर संपर्क करे।
facebook पेज लाइक करे | Twitter पर फॉलो करे | Instagram पर फॉलो करे
facebook पेज लाइक करे | Twitter पर फॉलो करे | Instagram पर फॉलो करे