चैत्र शुक्ल प्रतिपदा | वासंतिक नवरात्र

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा | वासंतिक नवरात्र

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा | वासंतिक नवरात्र 

घट स्थापना मुहूर्त : 18 मार्च को सुबह 6:31 से 7:46 तक


महत्व : 


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवीन सम्वत प्रारम्भ होता है।  माना जाता है सतयुग का आरम्भ भी इसी दिन से हुआ था तथा बृह्मा जी ने इसी दिन से सृष्टि आरम्भ की थी।  "चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा संसर्ज प्रथमे अहनि" (बृह्म पुराण ) ।संभवतः इसी कारण से इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है।  आज के दिन किये जाने वाले दान जप के शुभ प्रभावों से वर्ष भर धन सम्पदा एवं सुख शान्ति बनी रहती है।  सम्वत 2075 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से विरोधकृत नामक नया संवत्सर आरम्भ होगा।  

एक कथा के अनुसार भगवान् नारायण का पहला अवतरण अवतरण मत्स्यावतार के रूप में इसी तिथि से हुआ था।  बृह्मा जी की पूजा हमेशा तथा हर जगह नहीं होती लेकिन आज के दिन बृह्मा जी को प्रतिष्ठित करने का विशेष विधान है।  

आज के दिन से वासंतिक नवरात्र आरम्भ होते हैं आज ही से नवदुर्गा पूजन के लिए निर्धारित शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करते हैं तथा भक्त जन नवरात्र के व्रत भी आरम्भ करते हैं ।  

घट स्थापना मुहूर्त : 18 मार्च को सुबह 6:31 से 7:46 तक



विधि :  


सुबह स्नानादि के बाद गणेश , बृह्मा , विष्णु , शिव एवं दुर्गा पंच देव पूजन करते हैं तथा बृह्मा जी की मूर्ती स्थापना करते हैं।  बृह्माजी का मन्त्रावाहन करके षोडशोपचार पूजन किया जाता है तथा वर्ष के शुभ होने की कामना की जाती है।  इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराते हैं तथा दान सामग्री (फल, वस्त्रादि )देते हैं दान में आज के दिन विशेषकर ब्राह्मणो को पंचांग दिया जाता है। इसके बाद गायत्री मन्त्र , शान्तिपाठ इत्यादि मंगल मंत्र करने के बाद सूर्य भगवान् को जल अर्घ्य देते हैं। प्रतिपदा से नवमी तक  विष्णु , शिव तथा माँ दुर्गा के समक्ष नित्य ज्योति जलाकर दुर्गासप्तशती का पाठ करते हैं।  
प्रतिपदा से नवमी तक नीम की कडुवी पत्तिया तथा पुष्प का चूर्ण बनाकर उसमे हींग , कालीमिर्च , सेंधानमक , जीरा , अजवाइन तथा शक्कर बराबर मात्रा में मिलाकर भोग लगाकर स्वयं ग्रहण करने से वर्षभर आरोग्यता बानी रहती है तथा रक्तविकार , कुष्ठ रोग इत्यादि का भय नहीं रहता।  






ज्योतिषीय परामर्श के लिए 91-8218433649 पर हमसे संपर्क करे।  

हमारे फेसबुक  पेज से जुड़ने के लिए >>>>>>> क्लिक करे

NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post