होली (2 मार्च 2018)

होली (2 मार्च 2018)

वसंतोत्सव।  होली उत्सव 
होली | गणगौर पर्व 
Image result for holi krishna
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा (2 मार्च 2018) 
होलिका दहन : 1 मार्च 
होलिका दहन के अगले दिन होली पर्व बड़े और उल्लास के साथ मनाया जाता है जिसमे रंग-गुलाल , मिठाईया-पकवान की छटा रहती है।  इसमें सभी जन अपने गिले-शिकवे दूर करके एक दूसरे को गले लगाते हैं तथा बधाई देते हैं और सभी मित्र गण एक दुसरे के घर होली मिलने जाते हैं।  



गणगौर : 

आज ही से गणगौर पर्व भी आरम्भ होता है , यह पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ) तक मनाया जाने वाला पर्व है।  इसमें यह व्रत कुवारी कन्याये तथा नवविवाहिताएं करती हैं ,इसमें गण (भगवान् शंकर ) गौर(माता पार्वती ) की पूजा की जाती है। इस व्रत में होली की राख के पिंड बनाये जाते हैं तथा जौं से पूजन होता है।  और प्रत्येक दिन सुबह युवतियां अपने सर पर तीन या सात कलश , सामग्री ,  रख कर मंदिर जाती हैं।  मान्यतानुसार इस उत्सव का आरम्भ माता पारवती के गौने के बाद घर लौटने पर उनकी सहेलियों ने स्वागत गान गाकर किया था।  इसीलिए आज गणगौर की काठ प्रतिमाये युवतियां नदी के किनारे ले जाकर गीत संगीत के बाद मिटटी की मूर्तिया विसर्जित करती हैं तथा काठ की प्रतिमाये लाकर घर पर पूजती हैं।  

Related image



सभी मित्रो को होली , वसंतोत्सव तथा गणगौर पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाये।  हमसे जुड़ने के लिए धन्यबाद।   ज्योतिषीय परामर्श के लिए 91-8218433649 पर हमसे संपर्क करे 

NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post